New In
This event has already taken place. See what's on now →
Other Events

47वां नि:शुल्क दिव्यांग एवं निर्धन युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह समारोह

When
September 19, 2026 · 11:15 AM
Where
नारायण सेवा संस्थान, सेवा महातीर्थ, लियों का गुड़ा परिसर, लियोन का गुड़ा, Udaipur
Who
@udaipurblognews
Price
Free

47वें सामूहिक विवाह में 50 जोड़ों की नई जिंदगी का शुभारंभ। किसी के चेहरे पर बरसों की प्रतीक्षा के बाद मिली मुस्कान थी, किसी की आंखों में आने वाले कल का सपना। पीले परिधानों में सजे 50 जोड़े जब पीले फूलों से सजे मंच पर साथ बैठे तो लगा, जैसे संघर्षों की लंबी राह पीछे छूट गई और जिंदगी ने उम्मीद का पीला रंग ओढ़ लिया। किसी के लिए यह अकेलेपन से उबरकर आगे बढ़ने का दिन था, तो किसी के लिए अभावों के बीच अपने घर-आंगन का सपना सच होने का। सेवा, संवेदना और नए जीवन की उम्मीद से भरे इसी भाव के बीच नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ, लियों का गुड़ा परिसर में शनिवार को दो दिवसीय 47वां नि:शुल्क दिव्यांग एवं निर्धन युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह समारोह श्रद्धा, उल्लास और आत्मीयता के साथ शुरू हुआ। विवाह समारोह का शुभारंभ प्रातः शुभ मुहूर्त में गणपति स्थापना और गणपति वंदन नृत्य ‘घर में पधारो गजानंद जी’ के साथ हुआ। गणपति की आराधना के बीच विवाह मंडप में मंगल भाव जागा और इसके साथ ही हल्दी तथा मेहंदी की पारंपरिक रस्मों ने पूरे परिसर को उत्सव के रंग में रंग दिया। प्रातः 11:15 बजे सभी 50 जोड़े पीले परिधानों में

Posted by @udaipurblognews

Straight from the host — the flyer, the full caption and the comments.

Open on Instagram ↗

What’s on now